उदयपुर स्थित चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कोठारी के सात फोटोग्राफ राष्ट्रिय प्रतियोगिता में शामिल किए गए

दिनेश कोठारी अवकाश प्राप्त राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है, एवं उदयपुर में नगर निगम आयुक्त तथा देवस्थान विभाग में पूर्व अतिरिक्त आयुक्त रह चुके है।

 | 
Seven Photographs of Udaipur based Photographer Dinesh Kothari in National Exhibition

उदयपुर स्थित  चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कोठारी के सात फोटोग्राफ जिनके टाइटल क्रमशः "सुन्दर नारी संसार", "नारी गतिविधिवियाँ", "रंगो के रंग", "सनातन" आदि थे उन्हें भारत वर्ष में आयोजित इमेज फेवस्टिवल सलून २०२२ में प्रविष्टि मिली है एवं प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।

Seven Photographs of Udaipur based Photographer Dinesh Kothari in National Exhibition

इसमें दुनिया भर के कई ख्यातनाम फोटोग्राफर भाग ले रहे है। प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी इटारसी स्थित नई इमेज क्लब द्वारा आयोजित की जा रही है। 

दिनेश कोठारी की पूर्व में भी भारतीय तथा विदेशी फोटो क्लब में कई छवियां स्वीकार की गई है। दिनेश कोठारी अवकाश प्राप्त राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है, एवं उदयपुर में नगर निगम आयुक्त तथा देवस्थान विभाग में पूर्व अतिरिक्त आयुक्त रह चुके है।

Seven Photographs of Udaipur based Photographer Dinesh Kothari in National Exhibition

न्यू इमेज क्लब अपनी स्थापना से ही साल भर सैलून और सर्किट जैसे आयोजनों से संबंधित विभिन्न फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित करती रहती है। हर साल, संस्था एक प्रिंट फोटोग्राफी प्रदर्शनी और एक डिजिटल शो आयोजित करती हैं।

Seven Photographs of Udaipur based Photographer Dinesh Kothari in National Exhibition

Seven Photographs of Udaipur based Photographer Dinesh Kothari in National Exhibition

वर्तमान में यह आयोजन  फोटोग्राफी सोसाइटी ऑफ अमेरिका (पीएसए), वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीएआई), फेडरेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी (एफआईपी) जैसे विश्व की दिग्गज फोटोग्राफी से जुड़े संस्थानों के सहयोग तथा सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News