उदयपुर के विकास पुरोहित को भारत में मेटा का बिजनेस विस्तार का जिम्मा
पुरोहित के पास सीनियर बिजनेस, सेल्स और मार्केटिंग जैसे रोल में 20 सालों से ज्यादा का अनुभव है
उदयपुर निवासी विकास पुरोहित को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक) ने भारत में अपना नया ग्लोबल बिजनेस ग्रुप का निदेशक नियुक्त किया है। मेटा ने विकास को भारत में बिजनेस मार्केट का विस्तार करने का अहम जिम्मा दिया है। फ़िलहाल मुंबई में निवासरत विकास पुरोहित मूलतः उदयपुर के भूपालपुरा के रहने वाले है।
मेटा की बिजनेस, एजेंसी और बिजनेस सॉल्यूशंस टीम विकास को रिपोर्ट करेंगी। जबकि विकास की रिपोर्टिंग भारत में मेटा के हेड अरुण श्रीनिवास के पास रहेगी। विकास इससे पहले टाटा ग्रुप के ई-कॉमर्स वेंचर क्लिक के सीईओ पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वर्ष 2016 में बतौर सीओओ इस कंपनी को जॉइन किया था। कंपनी ने साल 2018 में उन्हें प्रमोट कर सीईओ को जिम्मा सौंप दिया।
विकास इससे पहले अमेजन फैशन में डायरेक्टर हेड, प्लेनेट रिटेल में सीओओ, रिलायंस ब्रांड लिमिटेड में रिटेल हेड, टॉमी हिलफिगर में बिजनेस ऑपरेशन हेड, आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल में ब्रांड इनिशिएटिव मैनेजर जैसे अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मेटा के अनुसार पुरोहित के पास सीनियर बिजनेस, सेल्स और मार्केटिंग जैसे रोल में 20 सालों से ज्यादा का अनुभव है।
विकास पुरोहित ने उदयपुर के सेंट पॉल से 1995 ने 12th पास की थी। इसके बाद उन्होंने 1996-2000 में आईआईटी वाराणसी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। 2000-2002 के बीच आईआईएम बेंगलुरू से बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट में करने के बाद 2002 में उन्होंने आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में करियर की शुरुआत की।