उदयपुर के अभिनव को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन अवार्ड

थाईलैंड में मिला सर्वश्रेष्ठ सम्मान

 | 
abhinav paliwal

उदयपुर 27 मई 2025। थाईलैंड में आयोजित एक भव्य समारोह में उदयपुर के अभिनव पालीवाल को भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाइड के रूप में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार इंग्लैंड की एक निजी टूरिज्म कंपनी ऑडली द्वारा दिया गया। 

आपको बता दे कि यह सम्मान भारत के दो गाइडों को मिला, जिसमें अभिनव पालीवाल के अलावा तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के जॉन पास्को भी शामिल हैं।

40 से अधिक देशों के पर्यटन गाइडों ने इस समारोह में भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। यह पुरस्कार पर्यटन उद्योग में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है और इसका उद्देश्य गाइडों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करना है।

ऑडली कंपनी के निदेशक रिचर्ड फ्रॉसर और सीईओ निक लांगमैन ने पुरस्कार प्रदान किया। इस समारोह में ऑडली कंपनी के अधिकारी, पर्यटन गाइड और पर्यटक शामिल हुए।