ऑटो चालक की बेटी आफ़रीन का MD में चयन, 3 लाख में हासिल की 1625वीं रैंक
कठिन हालात में बड़ी उपलब्धि
उदयपुर 23 अगस्त 2025। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आफरीन जहां मेवाफरोश D/O मोहम्मद नूर एवं राबिया बानो ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़ी सफलता हासिल की है। MBBS करने के बाद अब MD में उनका चयन हुआ है। आफ़रीन जहां ने पूरे भारत में आयोजित परीक्षा में तीन लाख प्रत्याशियों में से 1625वीं रैंक प्राप्त की है।
आफ़रीन जहां के पिता मोहम्मद नूर ऑटो चलाते हैं और उनकी माता राबिया बानो फल की दुकान लगाकर परिवार का सहयोग करती हैं। परिवार की इन परिस्थितियों के बावजूद आफरीन ने अपनी मेहनत और लगन से यह ऐतिहासिक मुकाम पाया है। उनका सपना है कि वह मेडिसिन में MD करके समाज की सेवा करें।
इस उपलब्धि पर अंजुमन कमेटी ने आफ़रीन जहां मेवाफरोश का स्वागत किया। सदर मुख्तार अहमद कुरेशी, सेकेट्री मुस्तफा शेख, जोइंट सेकेट्री इज़हार हुसैन, काबिना मेम्बर सिराज खान, अनीस रज़ा और नजमा मेवाफरोश ने हौसला अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि आफरीन ने पूरे समाज का नाम रोशन किया है।
अंजुमन के प्रवक्ता राशिद खान ने बताया कि यह सफलता न केवल उनके माता-पिता के त्याग और मेहनत का परिणाम है, बल्कि समाज की तमाम बेटियों के लिए प्रेरणादायी मिसाल भी है।
#AfreenJahan #UdaipurNews #UdaipurPride #MDSelection #MBBSJourney #Inspiration #AutoDriversDaughter #EducationForAll #GirlPower #SuccessStory #RajasthanNews #Motivation
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
