उदयपुर की भाग्यश्री पंचोली एशिया की टॉप 30 प्रतिष्ठित कानूनविदों में

एशिया लॉ पोर्टल ने वर्ष 2022 के लिए एशिया के 30 प्रतिष्ठित लोगो की सूची जारी की है

 | 
bhagyashree pancholi

उदयपुर 10 दिसंबर 2021। एशिया में कानून के क्षेत्र में कार्यरत एशिया लॉ पोर्टल ने वर्ष 2022 के लिए एशिया के 30 प्रतिष्ठित लोगो की सूची जारी की है।  इस सूची में उदयपुर निवासी भाग्यश्री पंचोली ने भी अपना स्थान बनाया है।  

भाग्यश्री पंचोली ने बताया की एशिया पोर्टल की इस साल की लिस्ट में नवाचारों, कानूनी फर्मो, कानूनी स्टार्टअप्स, कानूनी सेवा संगठनों, नई लॉ फर्मो, कानूनी प्रौद्योगिकी कंपनियों में कुछ शीर्ष लोग शामिल है। 

एशिया लॉ पोर्टल की 30 प्रतिष्ठित लोगो की सूची में 15वां स्थान पाने वाली भाग्यश्री पंचोली 'ऑल रिमोटली' नामक कंपनी संचालित करती है जहाँ वह ऑनलाइन कर्मचारी सम्बंधित कम्प्लायंस का निवारण करती है।    

भाग्यश्री पंचोली जर्मनी बेस्ड 'Lano' कम्पनी  में जनरल काउंसलर भी है जहाँ वह रिमोट तरीके से ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने में मदद करती है।  वह बताते है की रिमोट वकील बन कर अन्य लोग भी अपनी सेवाओं को विस्तार दे सकते है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News