बीकानेर के तुलछाराम सियाग 15 हजार फिट ऊंचे सियाचिन गलेशियर पर हुए शहीद

केंद्रीय मंत्री सहित कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 | 
rajasthan story obituary naib subedar arjun ram meghwal diya kumari rajsamand
बर्फीली दुर्गम पहाड़ियों पर देश की रक्षा करते प्राण गंवाने के कारण उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया।

राजस्थान के बीकानेर ज़िले के नोखा स्थित केड़ली गांव के सुबेदार तुलछाराम सियाग सियाचिन ग्लेशियर में राष्ट्र को सेवा करते हुए शहीद हो गए। पार्थिव शरीर सेना के ट्रक में आज बीकानेर पहुंचा। बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आँखों से उनको विदाई दी। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया। भारत माता जिंदाबाद नारो से गूंज उठा। इसके बाद बीकानेर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनको श्रद्धांजलि दी।

जानकारी के अनुसार नोखा तहसील के खेड़ली निवासी सेना में नायब सूबेदार तुलछाराम करीब 15 हाजर फीट ऊंचाई पर परतापुर सैन्य बेस एरिया में सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात थे। 21 नवंबर को ड्यूटी के दौरन तुलछाराम को दोपहर में हार्ट अटैक आया। इस दौरान तुलछाराम को तत्काल बेस आर्मी के अस्पताल लाया गया। डॉक्टर की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूबेदार तुलछाराम 2 महीने बेस पर बिताने के बाद हाल ही में ग्लेशियर पर ऑन ड्यूटी हुए थे। बर्फीली दुर्गम पहाड़ियों पर देश की रक्षा करते प्राण गंवाने के कारण उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। आज उनकी पार्थिव देह को विशेष विमान से दिल्ली के रास्ते बीकानेर लाया गया, जहां आज खेड़ली गांव में राजकीय सम्मान से साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

लोगों द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि

सुबेदार तुलछाराम सियाग की अंतिम यात्रा में उन्हें श्रद्धांजलि देने जनसैलाब उमड़ पड़ा औय लोगों ने भारत माता की जय के नारे के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बीकानेर के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी अंतिम यात्रा में पहुँचे। अर्जुन राम मेघवाल ने शहीद सूबेदार को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया ऐप कू के माध्यम से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा "बीकानेर में केड़ली,नोखा के नायब सुबेदार तुलछाराम जी सियाग का सियाचिन ग्लेशियर में शहीद होने पर आज बीकानेर में उनकी पार्थिव देह को नमन करके पुष्पांजलि अर्पित की। आपकी कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण पर देश को गर्व है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को संबल प्रदान करे।"Koo App

इसके साथ ही राजसमंद से विधायक दिया कुमारी ने भी कू ऐप के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी और लिखा, "सीमा पर देश की रक्षा करते हुए ग्राम केड़ली तहसील नोखा (बीकानेर) के नायब सुबेदार तुलछाराम जी सियाग का सियाचीन ग्लेशियर में शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।  आपकी कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण पर देश को गर्व है।  ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।"

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News