मिलिये उदयपुर की ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट फातिमा लुकमानी से


मिलिये उदयपुर की ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट फातिमा लुकमानी से 

फातिमा लुकमानी बताती है की वह मेकअप में क्वॉलिटी प्रॉडक्ट्स यूज़ करती हैं तथा हर क्लाइंट की ज़रूरतों और चाहतों को समझने के बाद अपनी कारीगरी दिखाती हैं

 
ff

शादी होने वाली है और आप बेहतर दूल्हा और दुल्हन बनने की तैयारी में हैं तो आपको इसके लिए जरूरत है खास मेकअप आर्टिस्ट की। जो आपके चेहरे पर सिर्फ मेकअप लगाने का काम ना करे बल्कि आपकी आपकी खूबसूरती को प्राकृतिक रखते हुए अलग तरह से संवारने का काम करे।

ff

Fatima Luqmani - Certified Makeup Artist

उदयपुर में आपकी शादी है तो वाकई आप उदयपुर के मेकअप आर्टिस्ट को अप्रोच कर सकती हैं कि शादी के दिन अधिक खूबसूरत दिखने में वे आपकी मदद करें। उदयपुर की फेमस मेकअप आर्टिस्ट में एक नाम है फातिमा लुकमानी का। आज इनकी तैयार की गई दुल्हनों के फोटोज के ज़रिये सही लुक चुनने में मदद मिल सकती है।

ff

Fatima Luqmani with her client

आधुनिक समय में, फैशन का क्षेत्र काफी ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और इस पेशे में नौकरी के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही, उचित कौशल वाले मेकअप कलाकार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कौशल प्रस्तुत करने में सक्षम हैं। फातिमा लुकमानी एक पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट हैं जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता है। उनका जन्म और पालन-पोषण उदयपुर में हुआ। 2019 में फातिमा ने अपने करिअर की शुरुआत की थी। वह तब से मकेअप करती आ रही हैं। तब से अपने अनुभव के साथ, वह इस क्षेत्र में एक विशेषज्ञ हैं। दूसरी महिलाओं के लिए आज प्रेरणा स्रोत बन चुकी फातिमा लुकमानी को जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

सीखने की जद्दोजहद

ff

मेकअप की थोड़ी बहुत जानकारी होने के बाद, उन्होंने मेकअप का अभ्यास शुरू किया और सबसे पहले खुद पर कई अलग-अलग लुक प्रदर्शित किए। वह उन व्यक्तित्वों में से एक है जो हमेशा चीजों को खुद से सीखने की कोशिश करते है और मेकअप सीखने के लिए उन्होंने मेकअप ट्यूटोरियल देखना शुरू किया और ऑफलाइन और ऑनलाइन कई मास्टर कक्षाओं में भी भाग लिया। 

इसके अलावा, अपने पेशे के प्रति दृढ़ निश्चय और जुनून के कारण, वह अपने मेकअप कौशल के साथ परफेक्ट लुक पाने पर भी नजर रखती है।  साथ ही, फातिमा लुकमानी का कहना है कि सुंदरता हर महिला में मौजूद होती है और इसे निखारने के लिए केवल एक चीज की आवश्यकता होती है वह है उचित कौशल और सही मेकअप। 

उन्होंने कभी घर में मां को सजाया तो कभी शादी में जाने वाले रिश्तेदारों को सजाया। इस शौक को अब फातिमा लुकमानी  प्रोफेशन में बदलना चाहती थीं लेकिन टेक्निकल नॉलेज के बिना ये सपना पूरा करना नामुमकिन था। उन्होंने  रक्षिता (Rakshita Hairdo) से प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने कौशल में उत्कृष्टता हासिल की।

ss

फातिमा लुकमानी बताती है की वह मेकअप में क्वॉलिटी प्रॉडक्ट्स यूज़ करती हैं तथा हर क्लाइंट की ज़रूरतों और चाहतों को समझने के बाद अपनी कारीगरी दिखाती हैं। फातिमा लुकमानी का मानना है कि, “हर किसी की चाह होती हैं की वह अच्छे दिखे, उनकी सुंदरता खिल कर बाहर आए। इससे एक मानसिक शांति मिलती है, दिल में एक ख़ुशी जाग उठती है। और मुझे हेअर एंड मेकअप एक आर्ट लगती है - इस कला से मुझे ही नहीं दूसरो को भी ख़ुशी मिलती है”।

फातिमा लुकमानी अपनी अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात का जिक्र करती रहती हैं कि इन्हें मेकअप को नैचरल तीरके से अप्लाई करना पसंद है। आप इनके इंस्टाग्राम पेज makeup_by_fatima____ पर भी देख सकते है।

ss

इस बात की झलक इस दुल्हन के मेकअप में भी देखने को मिलती है। खूबसूरती के साथ बेस को डस्की गोल्ड टच देते हुए फातिमा ने इस दुल्हन के फीचर्स को हाइलाइट किया है।मेकअप आर्टिस्ट फातिमा लुकमानी ना केवल शादी के लिए ब्राइडल मेकअप करती हैं बल्कि कई दूसरे प्रोफेशनल इवेंट्स, फैशन शोज, कलेक्शन लॉन्च इत्यादि के लिए मॉडल्स को अलग-अलग रूपों में तैयार करती हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal