उदयपुर की सीए ज़ैनब को मिला ‘विजिनरी वुमेन’ अवार्ड

चैन्नई में हुआ समारोह, दूरदर्शी महिलाएं जिन्होंने अपने आपको स्थापित किया उन्हें यह सम्मान दिया गया

 | 
zenab

उदयपुर 17 फरवरी 2025। लेकसिटी की सीए ज़ैनब को चेन्नई में आयोजित समारोह में ‘विजिनरी वुमेन’ (दूरदर्शी महिला) अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजस्थान में यह अवार्ड प्राप्त करने वाली वह एकमात्र महिला थी। उनको यह सम्मान ‘इंस्पायरिंग कंस्लटेंट’ के रूप में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों के करीब 100 महिलाएं जो महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है और अपने व्यापार के द्वारा उन्होंने अपने आपको स्थापित किया है उन्हें सम्मानित दिया गया।

सीए ज़ैनब केजार सनवाड़वाला ने बताया कि यह अवार्ड सेरेमनी चेन्नई के डीडीजीडी कॉलेज में 15 फरवरी को आयोजित हुई। वीडो ‘वुमेन इंटरप्रेनोरशिप डवलपमेंट आर्गेनाइजेश’ की ओर से यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया। ‘इंस्पायरिंग कस्टलटेंट’ अवार्ड श्रेणी में उन्हें उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यो व इस क्षेत्र में लोगों को किस तरह आगे बढ़ाया जा सकता है आदि पर ज़ैनब द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया। राजस्थान से वह अकेली महिला है जिन्हें यह सम्मान मिला। 

विदेशों में मलेशिया, यूएई व श्रीलंका व देश के मुंबई, चैन्नई, बैंगलौर, हैदराबाद से भी अवार्डी इसमें शामिल हुए। उदयपुर की ज़ैनब करीब 12 वर्षों से चार्टर्ड एकाउंटेंट के क्षेत्र में कार्यरत है। ज़ैनब ने बताया कि आज के जीवन में महिलाओं को सशक्त होना जरूरी है और महिला सशक्तिकरण के तहत उन्होंने ‘डीकेसी’ दीवान कुंवारिया एंड कंपनी बनाई जिसके 12 राज्यों में 15 कार्यालय है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News