geetanjali-udaipurtimes

छह माह के अबोध शिशु को संभालते क्रेक की RAS परीक्षा और पाया मुकाम

RAS प्रियंका ने आबकारी विभाग में लेखाधिकारी का संभाला कार्यभार

 | 

उदयपुर 16 जुलाई 2025 l सरकारी नौकरी सभी का सपना होता है। चाहे वह अमीर हो या गरीब, पर सरकार यह सब नहीं देखती है। वह सिर्फ आपकी मेहनत और लगन देखती है। 

इसी लगन और मेहनत को साथ लेकर उदयपुर के सवीना में रहने वाली प्रियंका बंसीवाल (वीरवाल) ने हिम्मत नहीं छोडी और पढाई जारी रखते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा में मुकाम हासिल किया। प्रियंका ने यहां आबकारी विभाग में लेखाधिकारी पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

प्रियंका के पिता अशोक वीरवाल ने बताया कि प्रियंका वीरवाल ने 12वीं में जिला मेरिट सूची में जिला स्तर पर तीसरा स्थान बनाया। इसके बाद प्रियंका ने वर्ष 2014 में उदयपुर के ही एमपीयूएटी के सीटीएई कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री ली और उसने पहली ही बार में वर्ष 2015 में वाणिज्य कर विभाग में कर सहायक के रूप में चयनित हुई। यहां सेवाएं देते हुए प्रियंका ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी शुरू की और आरएएस (RAS) 2018 परीक्षा उत्तीर्ण की और साक्षात्कार का सामना भी किया लेकिन किसी कारणवश उसका चयन नहीं हो पाया। 

इसके बावजूद प्रियंका ने हिम्मत नहीं हारी और लगन से आगे के लिए कोशिश जारी रखी। प्रियंका ने बताया कि इसी दौरान परिवार ने उसकी शादी करा दी। वह दो साल तक अपने घर गृहस्थी में व्यक्त रही लेकिन अपनी पढाई की तरफ झुकाव हमेशा रहा। अपने छह माह के अबोध शिशु को संभालते हुए काम और अपनी पढ़ाई जारी रखी और पूरी मेहनत कर आरएएस (RAS) परीक्षा 2021 को क्रेक कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा की लेखा सेवा में चयनित हो अपना व परिवार का नाम रोशन किया। प्रियंका ने यहां आबकारी विभाग कार्यालय में लेखाधिकारी पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal