दिल्ली में "नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड 2023" से सम्मानित हुई डॉ अंजू गोयल

डॉ अंजु गोयल का चयन कार्य स्थली से विकास तक कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परीक्षण पर चयन किया गया है

 | 
dr anju goyal

उदयपुर 14 मार्च 2023। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच प्रतिभा ने 12 मार्च को द इंडियन सोसायटी इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ वी के कृष्ण मेनन भवन, दिल्ली में गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहायक डायरेक्टर डॉ मोहन चंद्र, कनाडा एंबेसी की प्रतिनिधि स्ट्रेली श्रेयस, नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा के द्वारा डॉ अंजु गोयल को नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया। 

समारोह के दौरान महिला शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से सम्मानित डॉ अंजु गोयल के किए गए कार्यों की सराहना करते हुए हौसला अफजाई की। डॉ अंजु गोयल बीएन यूनिवर्सिटी उदयपुर की डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिकल केमेस्ट्री की प्रोफेसर और हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट है। 

डॉ अंजू गोयल ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं ने बहुत अधिक विकास किया है, महिला सशक्तिकरण का नारा तभी सार्थक होगा जब समाज के अंतिम छोर पर खड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी । 

डॉ अंजु गोयल का चयन कार्य स्थली से विकास तक कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परीक्षण पर चयन किया गया है। डॉ अंजु गोयल दवा के क्षेत्र में विभिन्न आविष्कार करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का कार्य भी कर रही हैं। 

डॉ अंजू गोयल को बी एन संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया और प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड 2023 से सम्मानित होने पर बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News