अमेरिकी यूनिवर्सिटी और गूगल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अर्थ के डॉ. अरविंदर सिंह ने किया 100% स्कोर

डॉ. सिंह की असाधारण उपलब्धियों में यह नई उपलब्धि एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर जोड़ती है। इससे पहले वे तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और सिंगापुर में ग्लोबल मास्टरमाइंड अवार्ड हासिल कर चुके हैं।
 | 
Dr Arvinder Singh

अर्थ ग्रुप के सीईओ, डॉ. अरविंदर सिंह, ने अपनी उत्कृष्टता को पुनः साबित करते हुए जनरेटिव ए आई और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का कोर्स मॉड्यूल पर्ड्यू यूनिवर्सिटी, अमेरिका से सफलतापूर्वक पूरा किया और गूगल सर्टिफिकेशन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्राप्त किया। उन्होंने इस कोर्स के विभिन्न  मॉड्यूल्स में 100% स्कोर हासिल कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।

डॉ. सिंह की असाधारण उपलब्धियों में यह नई उपलब्धि एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर जोड़ती है। इससे पहले वे तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और सिंगापुर में ग्लोबल मास्टरमाइंड अवार्ड हासिल कर चुके हैं।

डॉ. सिंह की ये नई उपलब्धियां उनके समाज के हित में नवीन टेक्नोलॉजीज का उपयोग करने के समर्पण को दर्शाती हैं। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का उपयोग करके डायग्नॉस्टिक सर्विसेज को बेहतर बनाने, मेडिकल प्रक्रियाओं को तेज करने, और मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए आसानी से सुलभ प्लेटफॉर्म स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। अर्थ डायग्नॉस्टिक्स और अर्थ स्किन में आई-ड्रिवन टेक्नोलॉजीज को अपनाते हुए, वे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को और ऊंचा करने का लक्ष्य रखते हैं।

दक्षिण राजस्थान के मेडिकल क्षेत्र को सशक्त बनाने के अपने विज़न के तहत, डॉ. सिंह उच्च गुणवत्ता वाली डायग्नॉस्टिक सर्विसेस और स्किन ट्रीटमेंट्स प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी पहल एक भविष्य-उन्मुख समाज के विकास का समर्थन करती है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्वास्थ्य सेवाओं में कुशलता और मरीजों के परिणामों को बेहतर बनाने में शामिल हो।

अपनी उपलब्धियों पर बात करते हुए, डॉ. सिंह ने कहा, "ये उपलब्धिया सिर्फ व्यक्तिगत मील के पत्थर नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को स्मार्ट, कुशल, और हर किसी के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है।"

डॉ. अरविंदर सिंह की गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अग्रणी बना देती है, जो दूसरों को बड़े सपने देखने और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News