Arth Group के CEO Dr. Arvinder Singh को भारत की प्रतिष्ठित इंडिया टुडे मैगज़ीन के 2024 संस्करण ने 'बेस्ट ऑफ़ इंडिया' के शीर्ष 100 में शुमार किया है।
डॉ अरविंदर सिंह को यह सम्मान मेडिकल तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया है। डॉ सिंह को विगत वर्ष में ब्रिटिश पार्लियामेंट अवार्ड तथा सिंगापुर में एशियन बिज़नेस कॉन्क्लेव में भी उनके डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड तथा ग्लोबल मास्टर माइंड अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

सर्वाधिक डिग्रीज़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड तथा 80 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ बाइक पर लद्दाख खारदुंगला पार करके दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले डॉ अरविंदर को लद्दाख के गवर्नर द्वार सम्मानित भी किया गया है। इंटरनेशनल स्पीकर के तौर पर दो बार TEDx प्लेटफार्म पर आने वाले वे पहले राजस्थानी पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डॉक्टर हैं। डॉ सिंह ने बताया कि वह इस सम्मान से खुश है, कि उदयपुर का नाम राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने का अवसर मिला।