अंतरराष्ट्रीय टेडेक्स टॉक में डॉ.अरविंदर की टॉक प्रकाशित

अंतर्राष्ट्रीय टेड एक्स पर दो बार आमंत्रित होने वाले राजस्थान के प्रथम डॉक्टर

 | 
Dr. Arvinder singh

अर्थ ग्रुप के सीईओ तथा तीन र्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ अरविंदर सिंह की अंतरराष्ट्रीय टेडेक्स टॉक अभी हाल ही में  प्रकाशित  हुई। डॉ. अरविंदर सिंह ने बताया कि पढाई और किताबी ज्ञान के अलावा जीवन में लाइफ स्किल्स का बहुत महत्व है। इस टॉक में डॉ. सिंह ने मुख्यतया कम्युनिकेशन, निगोशिएशन,  प्रेजेंटेशन और पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स पर जोर दिया। डॉक्टर सिंह ने बताया कि अकेडमिक शिक्षा मजबूत नींव का तो काम करती है लेकिन वह पर्याप्त नहीं। पढ़ाई के साथ-साथ इन लाइफ स्किल्स को सीखना आवश्यक हैं।  

उन्होंने कहा कि कम्युनिकेशन स्किल्स तो रीढ़ की हड्डी के समान है जो कि जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यक है। इसके अलावा नेगोशिएशन, प्रेज़न्टेशन स्किल्स, पब्लिक स्पीकिंग ये सारी विद्याएँ जीवन में सफलता के नए आयाम छूने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। डाक्टर सिंह ने गत वर्ष भी इंस्पायरिंग लाइफ़ स्टोरीज़ सेक्शन के अन्दर अपनी टेड टॉक दिया था। 

टेड टॉक एक बहुत बडा अमेरिकन ग्रुप है जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वस्तरीय स्पीकर्स को आमंत्रित करता है और् उनके विचारों और उनकी जीवन यात्रा को सार्वजनिक कर प्रेरणा प्रदान करता है।  

अभी कुछ समय पहले डॉ अरविंदर सिंह ब्रिटिश पार्लियामेंट और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से सम्मानित हुए है। सिंगापुर की एशियन बिज़नेस कॉन्क्लेव में भी डा सिंह को ग्लोबल मास्टर माइंड का अवॉर्ड प्राप्त हुआ था।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News