विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को हिन्दी साहित्य में विशिष्ट कार्यों हेतु 2021-रत्न सम्मान प्राप्त

साहित्य की दुनिया में छतलानी की राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान  - प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत

 | 
dr chandresh chatlani

उदयपुर 2 जनवरी 2022 । हरियाणा की जैमिनी अकादमी द्वारा जनार्दन राय राजस्थान विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को 2021-रत्न सम्मान से विभूषित किया गया है। यह सम्मान दो वर्षों से हिन्दी साहित्य में विशिष्ट कार्यों हेतु साहित्यकारों को प्रदान किया जाता है। 

डॉ. छतलानी विश्व भाषा अकादमी  (रजि),भारत की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भी हैं और हिन्दी लघुकथाओं के क्षेत्र में लेखन, सम्पादन व शोध कार्य कर रहे हैं। साथ ही डॉ. छतलानी को इस वर्ष राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पाण्डुलिपि प्रकाशन हेतु सहयोग भी प्राप्त हुआ है।

कुलपति प्रो. कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि डॉ. छतलानी ने साहित्य की दुनिया में राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वे हिन्दी लघुकथा, बाल कथाओं, हास्य कथाओं व कविताओं का सृजन भी बखूबी कर लेते हैं और विद्यापीठ द्वारा प्रकाशित होने वाले एक लघुकथा संग्रह का सम्पादन भी कर रहे हैं। 

विश्व भाषा अकादमी के राष्ट्रीय चेयरमैन मुकेश शर्मा ने डॉ. छतलानी को बधाई देते हुए बताया कि छतलानी द्वारा संचालित लघुकथा दुनिया शीर्षक से ब्लॉग शोध कार्यों में सहायक है। इसके अतिरिक्त उन्होंने साहित्य में कई अन्य नवाचार भी किए हैं। उन्होंने 9 पुस्तकें लिखी हैं और 7 पुस्तकों का संपादन किया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News