डॉ. देव कोठारी को मिलेगा राजस्थानी विशेष सेवा शिखर पुरस्कार

51,000 राशि का चेक, प्रशस्ति पत्र, शाल व माल्यार्पण करके प्रदान किया जाएगा...

 | 
picture

उदयपुर ज़िले के वरिष्ठ इतिहासकार एवं साहित्यसेवी डॉ. देव कोठारी को नेम प्रकाशन डेह जिला नागौर की ओर से सन 2023 का रु. 51,000/- की राशि का पुरस्कार आगामी 25 जून, 2023 रविवार को डेह जिला नागौर में प्रदान किया जाएगा।

यह पुरस्कार उन्हें राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके समग्र लेखन, शोध, प्रकाशन तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रदत, परीक्षा, शोध व प्रशासनिक दायित्वों की विशिष्ट सेवाओं का निर्वहन व मूल्यांकन करते हुए दिया जा रहा है। इस हेतु नेम प्रकाशन तथा राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति द्वारा गठित निर्णायक मंडल द्वारा इस दृष्टि से प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों का मूल्यांकन करते हुए डॉ. देव कोठारी का नाम सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया है।

इस पुरस्कार में डॉ. देव कोठारी को उपर्युक्त राशि का चेक, प्रशस्ति पत्र, शाल व माल्यार्पण करके प्रदान किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News