डॉ. महेन्द्र भानावत ‘मेवाड़ गौरव सम्मान’ से विभूषित

फर्स्ट इंडिया न्यूज द्वारा किया गया सम्मान 

 | 
dr mahendra bhanawat

उदयपुर। लोकसंस्कृतिविज्ञ डॉ. महेन्द्र भानावत को शनिवार को ‘मेवाड़ गौरव सम्मान’ से विभूषित किया गया।  फर्स्ट इंडिया न्यूज द्वारा होटल रेडीसन ब्लू में आयोजित समारोह में अध्यक्ष पद से बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि अच्छाई की लाईन बढ़ाने से बुराई अपने आप खत्म हो जायेगी। 

उन्होंने हाडीरानी, पन्नाधाय और भामाशाह का जिक्र करते कहा कि मेवाड़ का यागदान पूरे विश्व में अतुलनीय है अत: इतिहास के पन्नों को भी आगे लाना चाहिये।

समारोह में डॉ. महेन्द्र भानावत को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, चित्तौड़ सांसद सी.पी. जोशी, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी जगदीशचन्द्र, ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीरसिंह मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, उदयपुर रेंज के आईजी हिंगलाज दान तथा ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के नेशनल कॉर्डिनेटर विवेक कटारा ने शॉल, उपरना और स्मृति चिन्ह भेंट कर ‘मेवाड़ गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. रवि शर्मा ने किया।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News