डॉ. महेन्द्र भानावत को लोक शिखर सम्मान

डॉ. महेन्द्र भानावत को वर्ष 2020-21 का लोक शिखर सम्मान प्रदान किया जाएगा
 | 
डॉ. महेन्द्र भानावत को लोकसाहित्य के प्रति उनकी दीर्घ साधना तथा समर्पित गहरे अवदान के लिए ‘लोक शिखर सम्मान’ प्रदान किया जाएगा

उदयपुर। लोक संस्कृति अध्येता डॉ. महेन्द्र भानावत को वर्ष 2020-21 का लोक शिखर सम्मान प्रदान किया जाएगा। भोपाल की कला समय संस्था पिछले आठ वर्षों से कला-साहित्य की शख्सियतों को शिखर सम्मान प्रदान कर रही है।

कला समय के सचिव भंवरलाल श्रीवास के अनुसार इस वर्ष डॉ. महेन्द्र भानावत को लोकसाहित्य के प्रति उनकी दीर्घ साधना तथा समर्पित गहरे अवदान के लिए ‘लोक शिखर सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि शताधिक पुस्तकों के प्रणेता डॉ. भानावत को अब तक महाराणा सज्जनसिंह, डॉ. कोमल कोठारी, कन्हैयालाल सेठिया, पं. रामनेरश त्रिपाठी, महाकवि कालिदास नामित तथा श्रेष्ठ कला आचार्य, लोककला मनीषी, सृजन विभूति, लोक संस्कृति रत्न, लोक कला सुमेरु, लोक रत्न, साहित्यांचल शिखर, लोक कला रत्न, कठपुतली कला कीर्तिमान आदि प्रतिष्ठित पुरस्कारों-सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News