डॉ. रिद्धिमा खमेसरा को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया सम्मानित

यह सम्मान खाद्य एवं पोषण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया

 | 
dr riddhima khamesra

उदयपुर 18 दिसंबर 2024। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित फ्लेवर्स ऑफ इंडिया 2024 कार्यक्रम में डॉ. रिद्धिमा खमेसरा को भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने भारत की सबसे प्रसिद्ध आहार विशेषज्ञ एवं पोषण विशेषज्ञ अवार्ड से सम्मानित किया। 

डॉ रिद्धिमा खमेसरा को यह सम्मान खाद्य एवं पोषण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। यह अवार्ड सर्व ऋतु सेवा फाउंडेशन एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News