डॉ रूचि सिंह तंवर बैंकॉक में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वर्कशॉप में करेगी शिरकत

वर्कशॉप का विषय "कल्चर एंड कुज़ीन : द हिलिंग टूरिज्म" है

 | 
Dr. Ruchi

थर्ड इंटरनेशनल ज्वाइंट कॉन्फ्रेंस ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म 2023 में बी एन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट की हैड  डॉ रूचि सिंह तंवर को वक्ता और को-आर्गेनाइज़र के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह ग्रेजुएशन स्कूल ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन बैंकॉक, थाईलैंड द्वारा 14-20 जुलाई 2023 में आयोजित की जाएगी। वर्कशॉप का विषय "कल्चर एंड कुज़ीन : द हिलिंग टूरिज्म" है। डॉ रुचि सिंह तंवर  की इस महती उपलब्धि पर बीएन संस्थान के कार्यकारी चेयरपर्सन कर्नल प्रो.शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया और प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने बधाइयां प्रेषित की। ये जानकारी बीएन विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ कमल सिंह राठौड़ ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News