इक़बाल सक्का ने बनाया 0.75 मिमी का स्वर्ण तिरंगा

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर उदयपुर के स्वर्णकाल शिल्पकार की अनोखी पहल

 | 
shortest golden tiranga

उदयपुर, 11 जनवरी 2022 । आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उदयपुर शहर के स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का ने एक अनोखी पहल करते हुए सूक्ष्म स्वर्ण तिरंगा बनाया है। 

सक्का के अनुसार सोने से निर्मित इस सूक्ष्म तिरंगे का आकार 0.75 मिलीमीटर है और इसे सूक्ष्मदर्शी यंत्र की सहायता से देखा जा सकता है। 

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के प्रति सम्मान व्यक्त करती इस कलाकृति की चहुंओर सराहना की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News