उदयपुर की ईशा कोठारी ने NEET में 100% अंक हासिल किये

ऑल इंडिया की टॉप रैंक पाने के बाद ईशा का AIMS दिल्ली से डॉक्टर बनने का सपना है

 | 
Isha Kothari

उदयपुर 6 जून 2024। NEET 2024 के हाल ही में जारी हुए परीक्षा परिणामों में उदयपुर की ईशा कोठारी ने 100% नम्बर लाकर ऑल इंडिया रैंक 01 हासिल की है। प्लाईवुड का बिजनेस करने वाले सुधीर कोठारी की 17 वर्षीय बेटी की इस उपलब्धि से पूरे देशभर में उनका नाम रोशन हुआ है। MDS स्कूल में पढ़ने वाली ईशा ने 720 में से 720 नम्बर हासिल किए हैं। 

हर रोज 7 घंटे पढ़ाई

ईशा ने अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए बताया कि वह रोजाना 7 घंटों से ज्यादा वक्त तक पढ़ाई करती थीं। जब तक किसी भी टॉपिक का कॉन्सेप्ट क्लियर नहीं हो जाता था तब तक वे उसे छोड़ती नहीं थीं। ऑल इंडिया की टॉप रैंक पाने के बाद ईशा का AIMS दिल्ली से डॉक्टर बनने का सपना है। दोपहर में जब रिजल्ट आया तो ईशा सो रही थीं।  

उनके पेरेंट्स ने उनका रिजल्ट देखा तो परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ईशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स के साथ टीचर्स को दिया है। ईशा की मां हंसा कोठारी ने बताया कि स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहकर उसने पढ़ाई की। बेहद सीमित संख्या में उनके दोस्त है। वह सिर्फ और सिर्फ पढ़ने पर फोकस्ड थी। 

लगातार तैयारी है जरूरी 

देश के टॉप रैंकिंग से टॉप मेडिकल इस्टीट्यूट में जाने का ख्वाब पूरा करने जा रही ईशा मानती है कि बिना भविष्य की परवाह किए नियमित रूप से लगातार तैयारी करना जरूरी है। पढ़ाई को लेकर तनाव की बजाय अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहना चाहिए। आपको बता दें कि एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा NEET का आयोजन किया जाता है। इसके जरिये ही देशभर में MBBS और BDS में एडमिशन होता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News