उदयपुर की भाग्यश्री पंचोली वर्ल्ड इन्टेलक्चुल प्रॉपर्टी फोरम में चुनी गई लीडिंग लॉयर

भाग्यश्री को यह अवार्ड इन्टेलक्चुल प्रॉपर्टी लॉ डेटा प्राइवेसी एंड रिमोट वर्क केटेगरी में दिया गया है

 | 
bhagyashree pancholi
इससे पूर्व भी एशिया की टॉप 30 प्रतिष्ठित कानूनविदों में बनाया था स्थान 

उदयपुर 1 फ़रवरी 2022 । उदयपुर की भाग्यश्री पंचोली वर्ल्ड इन्टेलक्चुल प्रॉपर्टी फोरम (world intellectual property forum) में 2022 के लिए लीडिंग लॉयर चुनी गयी है। देश के 600 वकीलों में से 50 वकीलों को सुना गया है।  पुरे राजस्थान में चुनी जाने वाली एकमात्र वकील है। 

भाग्यश्री को यह अवार्ड इन्टेलक्चुल प्रॉपर्टी लॉ डेटा प्राइवेसी एंड रिमोट वर्क केटेगरी में दिया गया है। वह जर्मनी की भी लीडिंग रिमोट वर्क लॉयर चुनी गई है। 

इससे पूर्व  10 दिसंबर 2021 को भाग्यश्री ने एशिया में कानून के क्षेत्र में कार्यरत एशिया लॉ पोर्टल ने वर्ष 2022 के लिए एशिया के 30 प्रतिष्ठित लोगो की सूची में अपना स्थान बनाया था । एशिया पोर्टल की इस साल की लिस्ट में नवाचारों, कानूनी फर्मो, कानूनी स्टार्टअप्स, कानूनी सेवा संगठनों, नई लॉ फर्मो, कानूनी प्रौद्योगिकी कंपनियों में कुछ शीर्ष लोग शामिल है। 

भाग्यश्री पंचोली 'ऑल रिमोटली' नामक कंपनी संचालित करती है जहाँ वह ऑनलाइन कर्मचारी सम्बंधित कम्प्लायंस का निवारण करती है। भाग्यश्री पंचोली जर्मनी बेस्ड 'Lano' कम्पनी  में जनरल काउंसलर भी है जहाँ वह रिमोट तरीके से ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने में मदद करती है। उन्होंने बताया की रिमोट वकील बन कर अन्य लोग भी अपनी सेवाओं को विस्तार दे सकते है।  


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News