श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी का निधन

अंतिम संस्कार मंगलवार को नागौर जिले के उनके पैतृक गांव कालवी में किया जाएगा

 | 
lokendra singh kalvi

श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक और समाज सेवी लोकेन्द्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में निधन हो गया। लोकेन्द्र सिंह कालवी का काफी समय बीमार थे। जून 2022 में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें जयपुर एक एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ से उपचाररत थे। उपचार के दौरान कल सोमवार रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ गया और उनका निधन हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेन्द्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार मंगलवार को नागौर जिले के उनके पैतृक गांव कालवी में किया जाएगा। कालवी के निधन की जानकारी मिलने से राजपूत समाज में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं।

कालवी के नेतृत्व में 'जोधा अकबर' फिल्म, एकता कपूर के सीरियल जोधा अकबर और 2018 में संजय लीला भंसाली की फिल्म पदमावत का भी विरोध किया था । लोकेन्द्र सिंह कालवी ने भारत में जाति आधारित आरक्षण का पुरजोर विरोध किया था। इसे लेकर साल 2006 में कालवी ने श्री राजपूत करणी सेना की स्थापना की।

लोकेन्द्र सिंह कालवी के पिता कल्याण सिंह कालवी राजस्थान में जनता दल के राजनेता थे। वह बाड़मेर निर्वाचन क्षेत्र से 1989 में आम चुनाव में 9वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए। लोकेन्द्र सिंह कालवी ने 2003 में सामाजिक न्याय मंच बनाया था। 2003 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय मंच को केवल एक सीट मिली थी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News