14 की उम्र 12th क्लास मैथ्स के प्रॉब्लम सॉल्व कर मानस पुरोहित ने रचा इतिहास

मैथमेटिक्स के जादूगर मानस पुरोहित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

 | 
manas purohit

उदयपुर 23 जनवरी 2025। 14 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्र मानस पुरोहित ने मैथमेटिक्स के क्षेत्र में एक नए मानक की स्थापना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मानस के पिता गजेन्द्र पुरोहित माता स्वर्णलता पुरोहित ने बताया कि मानस पुरोहित ने 12वीं कक्षा तक के 200 उन्नत मैथमेटिक्स फॉर्मूलों को केवल 61 मिनट और 14 सेकंड में हल करके यह उपलब्धि हासिल की है। 

इस उपलब्धि ने न केवल मानस पुरोहित की असाधारण प्रतिभा को प्रदर्शित किया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि कैसे कड़ी मेहनत, समर्पण और जुनून से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

मानस की इस उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि न केवल मानस पुरोहित के लिए एक गर्व का क्षण है, बल्कि यह भी एक प्रेरणा है जो दुनिया भर के युवाओं को मैथमेटिक्स और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करेगी।

मानस ने अपनी इस उपलब्धि के बारे में कहा कि मैंने हमेशा से मैथमेटिक्स में रुचि रखी है और इसके लिए कड़ी मेहनत की है। मैं अपने परिवार और शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे इस उपलब्धि के लिए प्रेरित किया। मानस पुरोहित के पिता डॉ.गजेंद्र पुरोहित ने कहा कि हमें अपने बेटे पर गर्व है और हम उसकी इस उपलब्धि के लिए बहुत खुश हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News