50वें जन्मदिन पर देहदान का संकल्प लिया मनमोहन भटनागर ने

आलोक स्कूल में संगीत विभागाध्यक्ष है मनमोहन भटनागर

 | 
manmohan bhatnagar
मनमोहन भटनागर ने कहा कि मृत्यु के पश्चात अपने शरीर को मेडिकल छात्रेां के अध्ययन के लिये सौंपना अपने आप को गौरवान्वित करना है

उदयपुर 18 सितंबर 2021। आलोक स्कूल के संगीत विभागाध्यक्ष मनमोहन भटनागर ने आज अपने 50 वें जन्मदिन पर देहदान का संकल्प लिया। इस सन्दर्भ में सोमवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज जा कर मनमोहन भटनगर इस आशय का फार्म भरेंगे।  

उन्होंने बताया कि देहादान की प्रेरणा आलोक संस्थान के संस्थापक चेयरमैन आचार्य श्यामलाल कुमावत के उन शब्दों से मिली,जिनमें वे कहा करते थे कि देश हमें बहुत कुछ देता है हमें भी देश को देना सीखना चाहिये। इसी से और सेना में रहकर देश की सेवा करने वाले अपने पिता से प्रेरित हो कर यह कदम उठाया। 

मनमोहन भटनागर ने कहा कि मृत्यु के पश्चात अपने शरीर को मेडिकल छात्रेां के अध्ययन के लिये सौंपना अपने आप को गौरवान्वित करना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News