नीता अंबानी 71वें मिस वर्ल्ड फिनाले में मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित

उनके परोपकारी कार्यों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया
 | 
Nita Ambani 71 Miss World Humanitarian Award

मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी को शनिवार को 71वें मिस वर्ल्ड फिनाले में 'मानवतावादी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। समारोह जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था।

उनके परोपकारी कार्यों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपने स्वीकृति भाषण में, नीता अंबानी ने वहां मौजूद सभी महिलाओं की सराहना की।

"इस सम्मान के लिए धन्यवाद  यह सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि करुणा और सेवा की शक्ति का प्रमाण है जो हम सभी को एक साथ बांधती है अपनी पूरी यात्रा के दौरान मुझे सत्यम, शिवम और के शाश्वत भारतीय सिद्धांतों द्वारा निर्देशित किया गया है।" - नीता मुकेश अंबानी

"रिलायंस फाउंडेशन में हम प्रत्येक भारतीय विशेषकर महिलाओं और युवा लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खेल आजीविका और कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ सशक्त बनाने के लिए एक समर्पित प्रयास कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा की यहां उपस्थित सभी युवा महिलाओं को बधाई। आप सभी बेहतर कल के लिए आशाओं, सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं...मेरा दृढ़ विश्वास है कि महिलाएं दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News