7 साल की मेहनत रंग लाई: सिर्फ IAS–RAS की तैयारी
उदयपुर 18 अप्रैल 2026। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव रूंडेड़ा निवासी पवन मेघवाल ने RAS भर्ती परीक्षा 2024 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्हें SC वर्ग में 34वीं रैंक प्राप्त हुई है, जिससे उनका तहसीलदार सेवा में चयन लगभग तय माना जा रहा है।
पवन मेघवाल सेवानिवृत्त शिक्षक डालचंद मेघवाल और गृहिणी शांता देवी के पुत्र हैं। उन्होंने IIT से B.Tech किया है और पिछले 7 वर्षों से लगातार सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए थे। खास बात यह रही कि उन्होंने IAS और RAS के अलावा किसी अन्य परीक्षा में भाग नहीं लिया।
पवन के अनुसार यह सफर चुनौतियों से भरा रहा। बदलते परीक्षा पैटर्न और प्रतिस्पर्धा के दबाव ने कई बार तनाव भी दिया, लेकिन ईश्वर में आस्था और निरंतर मेहनत ने उन्हें सफलता दिलाई।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों और मित्र उज्ज्वल दाधीच को दिया, जिन्होंने हर समय उनका हौसला बढ़ाया। पवन UPSC की मेंस परीक्षा भी दे चुके हैं। उनका कहना है कि दो बार असफल होने के बाद विकल्प बदलने का विचार आया, लेकिन परिवार के सकारात्मक माहौल ने उन्हें लक्ष्य पर टिके रहने की प्रेरणा दी।
भाई योगेंद्र ने बताया कि परिणाम आने के बाद से घर में खुशी का माहौल है और लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। पवन का कहना है कि यह सफलता अंत नहीं, बल्कि आगे की नई शुरुआत है।
#RAS2024 #PawanMeghwal #UdaipurNews #Vallabhnagar #RajasthanNews #SuccessStory #UPSCJourney #IASPreparation #RASResult #Inspiration #RajasthanStudents #CivilServices #Motivation #UdaipurUpdates #RajasthanYouth
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
