सोने के ज़ेवर और रुपयों भरा पर्स लौटकर दिया ईमानदारी का परिचय

सुरेश मुंडा नामक युवक ने दिया ईमानदारी का परिचय 
 
 | 

उदयपुर 16 अप्रैल 2020। ईमानदारी और इंसानियत आज भी ज़िंदा है। लॉक डाउन के दौर में जहाँ ठप्प पड़े काम धंधे से लोगो के पास पैसो की कमी के चलते राह में मिला सोने के ज़ेवर और रुपयों भरा पर्स मिल जाये तो लालच इमान बदल ही देती है। लेकिन फिर भी कुछ लोग ईमानदारी की राह नहीं छोड़ते। ऐसा ही एक वाक्या हिरणमगरी थाना क्षेत्र के झामरकोटड़ा रोड पर पेश आया 

दरअसल श्रीमती प्रेमबाई पत्नी रामलाल निवासी आवरी माता कॉलोनी का पर्स झामरकोटड़ा रोड पर गिरा गया था। जिसमे दो सोने की टॉप्स, 1500 रूपये नकद, दवाइयाँ, चश्मा आदि सामन थे। यह पर्स सुरेश मुंडा निवासी झारखण्ड हाल तुलसी नगर हिरणमगरी सेक्टर 5 उदयपुर को मिला। सुरेश मुंडा ने ईमानदारी का परिचय देते हुए हिरणमगरी थाना के कांस्टेबल उपेंद्र सिंह के सुपुर्द कर दिया। 

हिरणमगरी पुलिस थाना के कांस्टेबल उपेंद्र सिंह ने श्रीमती प्रेमबाई को थाने पर बुलाकर तस्दीक कर पर्स और उसमे रखा सामान प्रेमबाई को लौटाया

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News