सक्का की कलाकृतियां जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

 इकबाल सक्का द्वारा निर्मित सूक्ष्म पंतग, चरखी, गील्ली डंडा, गेंद व सितोलिया की कलाकृति जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की गई है। 
 | 
इक़बाल सक्का ने बताया की सूक्ष्मदर्शी लेंस की मदद से देखे जाने वाली चांदी से निर्मित पतंग 1x1 मिलीमीटर, चरखी 3x2 मिलीमीटर, गिल्ली डंडा 1x1 मिलीमीटर, और गेंद (बॉल) 2 मिलीमीटर की है।   

उदयपुर।  मकर सक्रान्ति के पर्व पर शहर के ख्यातनात स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का द्वारा निर्मित सूक्ष्म पंतग, चरखी, गील्ली डंडा, गेंद व सितोलिया की कलाकृति जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की गई है। 

इक़बाल सक्का ने बताया की सूक्ष्मदर्शी लेंस की मदद से देखे जाने वाली चांदी से निर्मित पतंग 1x1 मिलीमीटर, चरखी 3x2 मिलीमीटर, गिल्ली डंडा 1x1 मिलीमीटर, और गेंद (बॉल) 2 मिलीमीटर की है।   

इस उपलब्धि के लिए जीनियस बुक के अध्यक्ष डॉ. माईक ने सक्का को इसे विश्व की सबसे सूक्ष्म कलाकृति होने का प्रमाणपत्र, गोल्ड मेडल, ट्रॉफी व बैच जारी किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News