उदयपुर के सौरभ की चित्र प्रदर्शनी इंग्लैंड में
इंग्लैंड के बोर्नमाऊथ शहर की आर्ट्स यूनिवर्सिटी की बम्फ गैलरी में 5 से 9 जून तक आयोजित होगी
उदयपुर निवासी युवा चित्रकार सौरभ शर्मा की भारतीय लोककथाओं पर आधारित चित्रों की एकल प्रदर्शनी “केणी” इंग्लैंड के बोर्नमाऊथ शहर की आर्ट्स यूनिवर्सिटी की बम्फ गैलरी में 5 से 9 जून तक आयोजित होगी।
चित्रकार सौरभ ने भारतीय लोककथाओं पर आधारित चित्र बनाये है, वहीं पत्थरों से निर्मित रंगों का उपयोग कर चावल व अन्य वस्तुओं पर सुक्ष्म चित्र उंकेरे है। प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति, मेवाड़ी जनजीवन, गवरी नृत्य व सामाजिक समरसता जैसी विषयों से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शित होगें।
ज्ञातव्य है कि उदयपुर निवासी सौरभ वर्तमान में इंग्लैण्ड में फाईन आर्ट्स में स्नातकोत्तर अध्ययन कर रहे है।