उदयपुर के स्काउट देविक ने बढ़ावा राष्ट्र का गौरव

एशिया पेसिफिक रीजन स्काउट गाइड यूथ इंगेजमेंट फोकस ग्रुप में किया भारत का प्रतिनिधित्व

 | 
Devik scout
राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट प्रशिक्षण प्राप्त स्काउट देविक ने भारत का प्रतिनिधित्व कर संपूर्ण राष्ट्र सहित राजस्थान व उदयपुर का नाम गौरवान्वित किया हैं।

उदयपुर, 2 जून 2021 । एशिया पेसिफिक रीजन यूथ इंगेजेंट फोकस ग्रुप के ऑनलाइन इंटरव्यू में भारत स्काउट संगठन राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की तरफ से उदयपुर के एमएमपीएस के स्काउट देविक शर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।

सी.ओ.स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि एशिया पेसिफिक रीजन यूथ इंगेजमेंट फोकस ग्रुप स्काउट द्वारा 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें भारत से भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संभाग उदयपुर से उदयपुर जिले के महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल के राज्य पुरस्कार सफल एवं राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट प्रशिक्षण प्राप्त स्काउट देविक ने भारत का प्रतिनिधित्व कर संपूर्ण राष्ट्र सहित राजस्थान व उदयपुर का नाम गौरवान्वित किया हैं।

पाण्डे ने बताया स्टेट चीफ कमिश्नर स्काउट जे.सी.मोहन्ति, राज्य सचिव रविनन्दन भनोत, राज्य मुख्यालय जयपुर के सी.ओ.स्काउट एल.आर.शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य संजय दत्ता, स्काउट-गाइडर मनोज कुमार आमेटा, सुबोध शर्मा व कल्पना धर्मावत के मार्गदर्शन में देविक को ऑनलाइन साक्षात्कार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता कर चयनित होने का मिला। ऑनलाइन साक्षात्कार का आयोजन वाईएएमजी के सदस्य रितेश अग्रवाल ने किया। साक्षात्कार दल में भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के ज्वाइंट डायरेक्टर स्काउट अमर छत्री एवं भारत स्काउट व गाइड सेन्टल रीजन की सहायक निदेशक शिवांगी सक्सेना भी मौजूद रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News