उदयपुर की नाज़नीन अली नाज़ को सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान

उनकी नॉवेल 'खलिश' के लिए 21 नवंबर को यूपी के प्रयागराज में आयोजित 'गुफ़्तगू साहित्य समारोह 2021' में किया जायेगा सम्मानित

 | 
Nazneen Ali Naaz

नाज़नीन अली ने हिंदी और उर्दू भाषा में अपनी लेखनी से अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है

कुवैत में 'दिनकर अवार्ड' से सम्मानित हो चुकी उदयपुर की नाज़नीन अली नाज़ को प्रतिष्ठित सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनको हिंदी उर्दू भाषा में उनकी साहित्यिक उपलब्धियों सहित उनकी नॉवेल ख़लिश के लिए 21 नवंबर को प्रयागराज में होने वाले 'गुफ़्तगू साहित्य समारोह 2021' में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) स्थित साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद गाज़ी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि विदेश में रहते हुए भी उर्दू और हिंदी दोनों भाषा के प्रचार और प्रसार में निरंतर सक्रिय रहने वाली नाज़नीन अली अपने सराहनीय प्रयासों से भारत की गंगा जमनी तहज़ीब को ज़िंदा रखे हुए है। 

नाज़नीन अली राइटर्स फोरम कुवैत की महासचिव, महिला काव्य मंच कुवैत की अध्यक्ष, एलीट पोयट्री क्लब की तकनीकी सहायक, हिंदगी की महासचिव होने के साथ साथ रेडियो कुवैत और भारतीय राजदूतावास सहित अन्य कई साहित्यिक संस्थानोंए टीवी चैनल्स, पत्रिकाओं आदि से जुड़ कर निरंतर अपनी काव्य और वाचन प्रस्तुति देती हैं। 

नाज़नीन अली ने हिंदी और उर्दू भाषा में अपनी लेखनी से अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। हिंदी भाषा में प्रकाशित इनका प्रसिद्ध नॉवेल ख़लिश जल्द ही उर्दू में भी प्रकाशित होगा। इसके साथ वे प्रकाशित पुस्तक समकालीन हिंदी गज़ल की सह.संपादिका है। अपनी गज़लों, नज़्मों और लेख के माध्यम से वे समाज को प्रेम और प्रगति का संदेश देने की कोशिश करती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News