फोटो मेनिया कॉन्टेस्ट में उदयपुर के ताराचंद गवारिया को मिला अवार्ड

जस्ट लाईक देट केटेगरी में पचास हजार का मिलेगा पुरस्कार

 | 
tarachand gawariya
इस प्रतियोगिता में देशभर से हजारों फोटोग्राफर्स ने इसमें भाग लिया था

उदयपुर । देश के ख्यातनाम फोटो जर्नलिस्ट उदयपुर निवासी ताराचंद गवारिया का एक  राष्ट्रीय स्तर की मोबाईल फोटो प्रतियोगिता में पचास हजार रुपये के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

गवारिया को यह पुरस्कार इंडिया टीवी द्वारा आयोजित फोटो मेनिया 2021 मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मिला है। इस प्रतियोगिता में देशभर से हजारों फोटोग्राफर्स ने इसमें भाग लिया था । वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर शुरू हुई इस प्रतियोगिता के परिणाम हाल ही में घोषित हुए है। जिसमें उदयपुर के ताराचंद गवारिया को एक कैटेगरी में पहला पुरस्कार मिला।  

tarachand gawariya

आयोजकों द्वारा फोटो प्रतियोगिता के निर्णायकों के तौर पर देश के तीन दिग्गज फोटोग्राफर्स चुना गया था। इसमें वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर आकाश दास, द प्रिंट के नेशनल फोटो एडिटर प्रवीण जैन और फिल्मी दुनिया के क्रिएटिव डायरेक्टर सौमित्रदास गुप्ता को बतौर निर्णायक चुना गया था। इस प्रतियोगिता के लिए 6 अलग अलग कैटेगरी बनाई थी । इनक्रेडिबल इंडिया, हैप्पीनस, खबर वाली फोटो, जस्ट लाइक देट, नेचर और कैप्चर द मी । इसमें से उदयपुर के ताराचंद गवारिया को को जस्ट लाइक देट कैटेगरी का विजेता घोषित किया गया है। इस अवार्ड में गवारिया को 50 हजार  रूपए प्रदान किए जाएंगे। 

इसी प्रतियोगिता में राजस्थान के अजमेर से फ्रीलांस फोटो जर्नलिस्ट नदीम खान को इनक्रेडिबल इंडिया कैटेगरी में पहला पुरस्कार मिला है। उन्हें भी अवार्ड के साथ 50 हजार की राशि प्रदान की जाएंगी। इसी प्रकार हैप्पीनस कैटेगरी में गुजरात के वैल्लारी शेलेस, फोटो वाली खबर में पश्चिम बंगाल से सौरभ घोष, नेचर कैटेगरी में देहरादून के त्रिकांश शर्मा और कैप्चर टू मी में हावड़ा के शुभमय सिन्हा रॉय विनर हुए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News