'द डर्टी पिक्चर' की अभिनेत्री आर्या बनर्जी की संदिग्ध हालत में मौत

कोलकाता में उनके फ्लैट से संदिग्ध हालत में मिली लाश 

 | 
'द डर्टी पिक्चर' की अभिनेत्री आर्या बनर्जी की संदिग्ध हालत में मौत

आर्या बनर्जी का असली नाम देवदत्ता बनर्जी था। वह प्रसिद्ध सितार वादक पंडित निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी थीं। उन्होंने फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में डेब्यू किया और फिर उन्होंने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में काम किया है।

'द डर्टी पिक्चर' और 'लव सेक्स और धोखा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली ऐक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आर्या बनर्जी का शव दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में स्थित उनके फ्लैट में मिला है। उनका शव खून से लथपथ था।

बताया जा रहा है कि घटना का पता तब चला जब उनकी नौकरानी घर में काम करने पहुंची थी लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर वह झील पुलिस स्टेशन गई और मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आर्या बनर्जी का फ्लैट अंदर से बंद था। पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने घर के अंदर बिस्तर पर ऐक्ट्रेस की बॉडी को देखा। उनके नाक से खून बह रहा था और मुंह से उल्टी हुई थी।

आर्या बनर्जी का असली नाम देवदत्ता बनर्जी था। वह प्रसिद्ध सितार वादक पंडित निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी थीं। उन्होंने फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में डेब्यू किया और फिर उन्होंने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में काम किया है। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह साल बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ है। इरफान खान, ऋषि कपूर, सरोज खान, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत समेत कई नामी सितारों को फिल्म इंडस्ट्री ने इस वर्ष खोया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News