CS Executive Result 2025: उदयपुर की तिथि बोहरा ऑल इंडिया टॉपर

उदयपुर की रितिका राठोड ने हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक

 | 
Tithi Bohra topper in CS Executive results 2025

उदयपुर 26 अगस्त 2025। द इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेट्री ऑफ़ इंडिया (ICSI) द्वारा जून में आयोजित CS Executive परीक्षा का परिणाम कल 25 अगस्त 2025  घोषित किया गया। उदयपुर की तिथि बोहरा ने ऑल इंडिया टॉप कर देश में उदयपुर का नाम रोशन कर दिया। उदयपुर की ही रितिका राठोड ने ऑल इंडिया में 12th रैंक प्राप्त की।   

आपको बता दे की तिथि बोहरा का पूर्व में भी अकेडमिक रिकॉर्ड शानदार रहा है।  तिथि ने 10th बोर्ड में 97.6%, 12th बोर्ड में 98.4% अंक हासिल किये थे।  इसके अतिरिक्त CA Foundation में देशभर में तीसरा और CA Inter में 21वां स्थान प्राप्त किया था। 

तिथि बोहरा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने दादा अंबालाल बोहरा एवं दादी पुष्पा बोहरा द्वारा जीवन में अपनाए अनुशासन को दिया है।  तिथि के पिता विनोद बोहरा होटल व्यवसायी है जबकि माँ कविता बोहरा गृहिणी है।  वर्तमान में तिथि बोहरा मुंबई में CA आर्टिकलशिप कर रही है।   

ISCI-CS जून 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें?

1- ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करें। 
2- वेबसाइट के होमपेज पर CS Professional Result June 2025 या CS Executive Result June 2025 लिंक पर क्लिक करें। 
3- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी डिटेल्स एंटर करें। 
4- उसके बाद CS Result 2025 स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
5- स्कोरकार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें। 
Executive उम्मीदवारों के लिए केवल ई-रिजल्ट उपलब्ध होगा। 
Professional उम्मीदवारों को हार्ड कॉपी भी डाक से मिलेगी। 

#CSExecutive #ICSI #CSResult2025 #CSExecutiveResult #CSTopper #ICSIResults #CSExams #CSJourney #CSToppers2025 #CSTopper #TithiBohra #RitikaRathod #TopRank #SuccessStory #AllIndiaTopper #UdaipurPride #UdaipurSuccess #UdaipurTopper 

Source: Media Reports