उदयपुर के कर्नल (डॉ) आदित्य जोशी विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित

कर्नल आदित्य जोशी उदयपुर के रहने वाले आर्मी मेडिकल कोर के एक सीनियर ऑफिसर हैं, जो अभी आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में क्रिटिकल केयर के हेड के तौर पर काम कर रहे हैं

 | 

उदयपुर, January 28: 77 वें गणतन्त्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर उदयपुर के कर्नल आदित्य जोशी ( आर्मी मेडिकल कोर ) को  विशिष्ठ सेवा मेडल ( वी.एस.एम.  ) प्रदान करने की घोषणा हुई है। राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त यह पदक कर्नल आदित्य जोशी को राष्ट्र और सशत्र सेना बलों  के प्रति उनकी समर्पित एवम उत्कृष्ट सेवा के लिए  प्रदान किया जाएगा।

आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज, पुणे से 2001 में मेडिकल स्नातक, 2009 में एनेस्थेसिया में स्नातकोत्तर एवम 2019 में मेदांता से गहन चिकित्सा में पोस्ट डॉक्टरल फ़ैलोशिप करने वाले कर्नल जोशी क्रिटिकल केयर (गहन चिकित्सा) में अपने गहरे ज्ञान, समर्पित चिकित्सा पद्धति एवम स्थिर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। आपने कोविड काल में अथक परिश्रम और दिन रात सेवा देकर कई गम्भीर रोगियों की जान बचाई।  इन्हें एक्स्ट्रा कोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन ( इसीएमओ) मशीन द्वारा गम्भीर मरिजों को जीवित रखने और पुनः जीवन दान दिलाने में महारत हासिल है। कोविड काल और पश्चात में इस पर उत्तम कार्य के लिए उन्हें आर्मी कमांडर पूर्वी कमान औए सेना अध्यक्ष ( सीओएएस) से प्रशंसा पत्र एवम मेडेलियन प्राप्त हो चुका है। अभी हाल में वे आर्म्ड फोर्सेस के सबसे प्रतिष्टित अस्पताल  "आर्मी हॉस्पिटल ( रिसर्च एन्ड रेफरल)" में बतौर 'गहन चिकित्सा विभागाध्यक्ष', कार्यरत हैं।

अपनी 25 साल की मिलिट्री सर्विस में कर्नल आदित्य ने सियाचेन, जम्मू कश्मीर, आसाम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, संयुक्त राष्ट्र शान्ति सेना (लेबनान) और कई अन्य जगहों पर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की तथा राष्ट्र और मिलिट्री के प्रति अपने समर्पित भाव का परिचय दिया। दूसरी पीढ़ी (सेकंड जनरेशन) आर्मी के कर्नल जोशी सेवा निवृत्त ब्रिगेडियर (डॉ) सी पी जोशी, (ए. एम.सी.) के पुत्र हैं और राष्ट्र तथा आर्म्ड फोर्सेस के प्रति प्रेम और सेवा भाव उन्हें विरासत में मिला है।

राष्ट्र द्वारा इस सम्मान प्राप्ति का प्रथम श्रेय वह  अपनी जीवन संगिनी , श्रीमती अमृता जोशी को देते हैं जिन्होंने उनके 12 से 18 घण्टों के ड्यूटी काल में भी  परिवार को संभाला और हर घड़ी साथ दिया।

#Udaipur #PrideOfUdaipur #UdaipurNews #MewarPride #IndianArmy #ArmyMedicalCorps #VishishtSevaMedal #RepublicDay2026 #NationalHonour #DefenceHeroes #CriticalCare #ECMOSpecialist #BreakingNews #FrontPageNews #IndiaNews

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal