शिपमॉडलिंग में उदयपुर के प्रशिक्षक दवे ने दिलाई सफलता

दिल्ली में राजस्थान को मिला गौरव
 
 | 
शिपमॉडलिंग क्षेत्र में राज्य के एकमात्र प्रशिक्षक उदयपुर निवासी राजीव दवे के प्रयासों से प्रशिक्षित कैडेट जयेश कुमार व कैडेट प्रियंका सिंह ने ऑल इंडिया शिप मॉडलिंग की तीनों प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता अर्जित की है।
 

उदयपुर 31 जनवरी 2020 । नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शिप मॉडलिंग प्रतियोगिता में राजस्थान ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मैडल और चैम्पीयनशिप  ट्रॉफी प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है।  

राज नेवल युनिट एनसीसी इकाई के कमान अधिकारी कमांडर पूरणमल ने बताया कि गणतंत्र दिवस शिविर के दौरान स्थानीय नंबर 01 राज नेवल युनिट एनसीसी के कैडेट्स ने शिप मॉडलिंग प्रतियोगिता में चैम्पियन शिप ट्राफी प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। 

उन्होंने बताया कि शिपमॉडलिंग क्षेत्र में राज्य के एकमात्र प्रशिक्षक उदयपुर निवासी राजीव दवे के प्रयासों से प्रशिक्षित कैडेट जयेश कुमार व कैडेट प्रियंका सिंह ने ऑल इंडिया शिप मॉडलिंग की तीनों प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता अर्जित की है।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की शिप मॉडलिंग प्रतियोगिता का ऑल इंडिया लेवल पर आयोजन हुआ जिसमें वीआईपी मॉडल प्रतियोगिता में इकाई के कैडेटों ने भारतीय नौसेना युद्धपोत रणविजय का मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा कैडेट्स ने शिविर के दौरान 72 घंटे में कैम्प मॉडल प्रतियोगिता में नौसेना के युद्धपोत त्रिखड का लकड़ी का मॉडल बनाकर प्रथम स्थान लेते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

साथ ही सेलिंग मॉडल प्रतियोगिता में सेलिंग मॉडल स्टारलेट बनाकर उसे पानी में चला कर कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिताओं में देश के 17 निदेशालय ने हिस्सा लिया। कैडेट किशोर सिंह व कैडेट पृथ्वी सिंह ने राजपथ पर परेड में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में कैडेट विनायक पालीवाल ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि श्री दवे के प्रयासों से ही वर्ष 2008 एवं 2017 में भी इस यूनिट ने यह चैम्पियनशिप ट्राफी प्राप्त की थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News