उदयपुर की मॉडल दिविशा पालीवाल ने एलिट मिस राजस्थान 2021 सेकंड रनर अप का खिताब जीता

राह में थी चुनौतियां, सहयोग मिला तो पाई मंजिल - दिविशा पालीवाल

 | 
divisha paliwal

उदयपुर की मॉडल दिविशा पालीवाल ने एलिट मिस राजस्थान 2021 सेकंड रनर अप का खिताब जीता। शो के आठवें सीज़न का फिनाले जयपुर में हुआ। यह राजस्थान का सबसे चर्चित मॉडलिंग ब्यूटी पेजेंट शो माना जाता है। इस शो के डायरेक्टर गौरव गौर है जो कि पूरे राजस्थान के मॉडल को बड़े लेवल पर अपने शो के माध्यम से मंच प्रदान करते हैं। 

इस शो में पूरे राजस्थान से टॉप 30 मॉडल का सिलेक्शन किया गया। जिसमें उदयपुर की मॉडल दिविशा पालीवाल ने अपने टैलेंट के दम पर टॉप 30 में जगह बनाई और रनर अप का खिताब जीता। शो के ऑडिशन जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, एवं राजस्थान के विभिन्न शहरों में हुए। 

दिविशा पालीवाल ने बताया कि उन्होंने इस शो के ऑडिशन उदयपुर में दिए थे। टॉप 30 एवं फिनाले में जगह बनाने के लिए दिविशा पालीवाल ने उनके मेंटर अजय नायर एवं जूही व्यास द्वारा ग्रुमिंग सेशन ली। उन्होंने बताया कि यह खिताब जीतना उनके लिए आसान नहीं था। यह खिताब जीतने के लिए उनके माता पिता का बहुत सपोर्ट रहा। 

दिविशा पालीवाल ने बहुत ही कम उम्र में कई खिताब जीते हैं जिसमें मिस उदयपुर रनर अप, मिस आईकॉनिक राजस्थान, फर्स्ट मिस इंडिया, मिस इंडिया इंटरनेशनल जैसे खिताब शामिल है। दिविशा पालीवाल ने बताया कि इसके बाद वे इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट के लिए तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि उदयपुर में टैलेंट की कमी नहीं बस यहां के मॉडल को मौका मिले तो उदयपुर का नाम देश दुनिया में नाम रोशन करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News