उदयपुर के कवि मनीष अरोड़ा ने बढ़ाया मेवाड़ का मान

अन्तर्राष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘कृष्ण काव्य पीयूष’ में मिला रचना को स्थान

 | 
Manish Arora

मनीष अरोड़ा वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता के रूप में कार्यरत हैं

उदयपुर, 30 अगस्त 2021। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और कवि मनीष अरोड़ा ‘अश्क’ की कृष्ण आधारित एक कविता को एक अन्तर्राष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘कृष्ण काव्य पीयूष’ में स्थान प्राप्त हुआ है।

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्री रामचरित भवन, ह्यूस्टन, अमेरिका द्वारा प्रकाशित इस काव्य संग्रह का विमोचन ‘कृष्ण काव्य पीयूष’ का विमोचन रविवार को किया गया। इस काव्य संग्रह में 16 देशों के कवियों की कृष्ण आधारित रचनाओं को शामिल किया गया है। 

manish arora

इस अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘कृष्ण काव्य पीयूष’ का विमोचन भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स से आईएफएस अखिलेश मिश्र ने वर्चुअल रूप से किया। कार्यक्रम में काव्य संग्रह की समीक्षा डॉ. आदित्य शुक्ल द्वारा की गई। इस संग्रह में 101 कवियों की 151 रचनाएं प्रकाशित की गई हैं ।

इस काव्य संग्रह में उदयपुर निवासी मनीष अरोड़ा की रचना ‘मोरी सुध बिसराई’ को भी स्थान मिला। अरोड़ा की रचना के इस अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह में सम्मिलित होने से मेवाड़ का मान बढ़ा है।  स्वयं अरोड़ा का मानना है कि श्रीनाथजी के आशीर्वाद स्वरूप ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रचना को स्वीकार्य किया गया है। वह मुख्यतः अपने उपनाम अश्क से विभिन्न माध्यमों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करते रहते हैं। अरोड़ा वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता के रूप में कार्यरत हैं ।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News