उदयपुर के युवा उद्यमी अर्पित सिंघवी जयपुर में सम्मानित
अर्पित सिंघवी को पशु पोषण क्षेत्र में सर्वोच्च बिक्री और नवाचार के लिए विजनरी लीडर्स सम्मान से नवाज़ा
उदयपुर 16 सितंबर 2025। शहर के युवा उद्यमी अर्पित सिंघवी को जयपुर के होटल मैरियट में आयोजित राजस्थान विजनरी समिट 2025 (Rajasthan Visionary Summit-2025) में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी मौजूद थे।
समारोह में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विजनरी लीडर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उदयपुर से एकमात्र युवा उद्यमी के रूप में अर्पित सिंघवी को पशु पोषण क्षेत्र में सर्वोच्च बिक्री और नवाचार के लिए विजनरी लीडर्स सम्मान से नवाज़ा गया।
अर्पित सिंघवी ने अपने उद्यमी दृष्टिकोण और कड़ी मेहनत के दम पर इस क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं, और उनका यह सम्मान युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है।
#ArpitSinghvi #UdaipurEntrepreneur #VisionaryLeaders #RajasthanSummit2025 #YoungEntrepreneurs #Innovation #AnimalNutrition #Entrepreneurship #UdaipurTimes
