IIM कोजीकोड में उदयपुर के विपुल को गोल्ड मेडल

बैच (2023 से 2025) में सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल

 | 
Vipul jain

उदयपुर 2 मई 2025। केरल के कोजीकोड में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में उदयपुर के विपुल जैन ने एमबीए में गोल्ड मैडल हासिल कर उदयपुर को गौरवान्वित किया।

लेकसिटी उदयपुर के होनहार छात्र विपुल जैन ने भारतीय प्रबंधन संस्थान कोजीकोड केरल से एमबीए की पढ़ाई पूरी करते हुए अपने बैच (2023 से 2025) में सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह सम्मान उन्हें संस्थान के 27वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर एडलवाइस की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राधिका गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। 

विपुल ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 उदयपुर से पूरी की। उनके पिता आरके जैन केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। माता का नाम मधु जैन है। उल्लेखनीय है कि विपुल को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा आदित्य बिरला मैनेजमेंट स्कॉलरशिप से भी सम्मानित किया गया है।