अनियंत्रित होकर पलटी कार युवक की मौत
गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के सूर फला इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे कार चला रहे युवक की मौत हो गयी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पुनीत पिता डालिचंद सहलोत निवासी सवीना के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के मुताबिक घटना रविवार को उस समय हुई जब पुनीत उदयपुर से अहमदाबाद अपनी कार में जा रहा था तभी सुर फला इलाके में कमल-चरण होटल के पास पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आ रही है कार ने उसकी कार को टक्कर मारी जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान पुनीत को गंभीर चोटे आने की वजह से मौत हो गयी।
एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर गोवर्धन विलास पुलिस मौके पर पहुंची और चालाक को घायल अवस्था में कार से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां पर उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इसके पश्चात उसके शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया जिसका पोस्टमार्टम आज किया गया। मृतक के रिश्तेदारों के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की गाड़ी को टक्कर मारने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश जारी है।
