AAP के 23, BAP के 10 और BTP के 3 प्रत्याशी घोषित


AAP के 23, BAP के 10 और BTP के 3 प्रत्याशी घोषित

आदिवासी बहुल दक्षिणी राजस्थान में BAP और BTP की पैठ 

 
aap, bap, btp

उदयपुर 27 अक्टूबर 2023। आगामी राजस्थान विधानसभा के लिए  आम आदमी पार्टी (AAP), भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और भारत ट्राइबल पार्टी (BTP) ने भी अपने उमीदवारो की लिस्ट जारी है। 

आम आदमी पार्टी (AAP) की 23 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी 

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान विधानसभा के लिए 23 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसमे उदयपुर शहर विधानसभा सीट से मनोज लबाना, गोगुन्दा विधानसभा सीट से हेमाराम भील, डूंगरपुर शहर विधानसभा सीट से देवेंद्र कटारा, आसपुर विधानसभा सीट से मुकेश कुमार, चौरासी विधानसभा सीट से शंकरलाल आमलिया और कुशलगढ़ विधानसभा सीट से विजय सिंह शामिल है। 

AAP list

aap

इसी प्रकार श्री गंगानगर विधानसभा सीट से डॉ हरीश राहेजा, रायसिंह नगर विधानसभा सीट से धन्नाराम मेघवाल, नवलगढ़ से विजेंद्र डोटासरा आदि शामिल है। 

भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी 

पिछले चुनावो में दो सीट जीतने वाली भारत ट्राइबल पार्टी (BTP) से टूटकर बनी नयी पार्टी भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दक्षिणी राजस्थान से 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। 

इस लिस्ट में डूंगरपूर के चौरासी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक राजकुमार रोत (पिछले चुनाव में बीटीपी के टिकट से जीते थे), आसपुर विधानसभा सीट से उमेश मीणा, पिंडवाड़ा विधानसभा सीट से मेघाराम गरासिया, खेरवाड़ा विधानसभा सीट से विनोद कुमार मीणा, उदयपुर (ग्रामीण) विधानसभा सीट से अमित कुमार खराड़ी, प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से मांगीलाल मीणा, बड़ी सादड़ी विधानसभा सीट से फौजीलाल मीणा, घाटोल विधानसभा सीट से अशोक कुमार निनामा, सलूंबर विधानसभा सीट से जितेश कुमार मीणा, धरियावद विधानसभा सीट से थावरचंद मीणा (2021 के उपचुनाव में निर्दलीय रहकर दुसरे स्थान पर रहे थे, भाजपा के प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर धकेला था), शामिल हैं। 

भारत ट्राइबल पार्टी (BTP) ने 3 उम्मीदवार घोषित किये 

भारत ट्राइबल पार्टी (BTP) ने अपने प्रभाव क्षेत्र आदिवासी बहुल दक्षिणी राजस्थान से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिनमे गोगुन्दा विधानसभा सीट से पूनाराम पारगी, बांसवाड़ा विधानसभा सीट से भगवती लाल डिंडोर और घाटोल विधानसभा सीट से धीरजमल निनामा को टिकट दी है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal