AAP ने 2, BJP, Congress और TMC ने 1-1 सीट जीती


AAP ने 2, BJP, Congress और TMC ने 1-1 सीट जीती

4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव

 
byelection results

23 जून 2025। चार राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित हो चूका है। गुजरात की दो सीटों में 1 सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) जबकि 1 सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीती। केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस (Congress), पंजाब की लुधियाना (वेस्ट) पर आम आदमी पार्टी (AAP) और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) को जीत मिली 

गुजरात की जूनागढ़ ज़िले की विसावदर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के गोपाल इटालिया 17554 वोटो से जीते। उन्होंने भाजपा के कीर्ति पटेल को शिकस्त दी। गुजरात के मेहसाणा ज़िले कडी (SC) रिज़र्व) सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा 39452 वोटो से जीते। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया। 

केरल में UDF उम्मीदवार कांग्रेस के आर्यदन शौकत को 11077 वोटो से जीत मिली। उन्होंने CPIM के एम.स्वराज को हराया। पंजाब की लुधियाना वेस्ट AAP ने जीत हासिल की, यहां से आम आदमी पार्टी (AAP) के संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आसु को 10637 वोटो से हराया।

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC प्रत्याशी अलिफा अहमद 50049 वोटो से जीतीं। उन्होंने भाजपा के आशीष घोष को हराया। इन सभी पांचों सीटों पर 19 जून को चुनाव हुए थे।

वहीं, कालीगंज सीट के लिए जारी काउंटिंग के बीच कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बाराचंदगर इलाके में एक विस्फोट हुआ। घटना में 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने बच्ची की मौत पर दुख जताया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- पुलिस दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal