अब्बास भालमवाला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष नियुक्त

पूर्व में ज़िला कांग्रेस के कई पदों पर रह चुके है
 | 

उदयपुर 28 मार्च 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खेल प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से, उदयपुर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर अब्बास अली भालमवाला को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का उदयपुर शहर ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अब्बास अली भालमवाला पूर्व में पार्टी में युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, उदयपुर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी में ब्लॉक उपाध्यक्ष, सचिव रहे है साथ ही फील्ड क्लब उदयपुर के कोषाध्यक्ष और सामाजिक संगठनों में विभिन्न पदों पर रहे और उदयपुर नगर निगम में वार्ड 4 से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके है। 

इस नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अब्बास अली भालम वाला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष अब्बास अली भालमवाला ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उदयपुर शहर में खेल गतिविधियों को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि खेल प्रकोष्ठ के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।