ऑल इंडिया कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की उदयपुर में बैठक

उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के दावेदारों के चयन को लेकर होगी चर्चा 

 | 
congress screening committee

उदयपुर 31 अगस्त 2023 । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की स्क्रीनिंग कमेटी आज उदयपुर पहुंची। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगई और सदस्य गणेश गोंदियाल उदयपुर पहुंचे। स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से आज उदयपुर में उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के दावेदारों के साथ-साथ अलग-अलग प्रत्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा की जानी है। 

आपको बता दे कि सबसे पहले बांसवाड़ा संभाग की बैठक शुरू हुई है इस बैठक में बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिले के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की जा रही है।  

इस चर्चा में पूर्व विधायक वर्तमान विधायक पूर्व सांसद वर्तमान सांसद सहित इन तीनों जिलों से कांग्रेस के प्रत्याशी के दौर पर सामने आने वाले नाम पर चर्चा की जाएगी। वहीं दूसरी ओर दोपहर 2:00 बजे बाद उदयपुर संभाग की बैठक शुरू होगी उसे बैठक में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद सहित सलूंबर जिले की विधानसभा सीटों पर चर्चा की जाएगी।  

बैठक से पहले स्क्रीनिग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगई ने इस बैठक के माध्यम से दोनों ही संभाग के दावेदारों चयन की बात कही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जो स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है, इस कमेटी के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के माध्यम से होने वाली चर्चा और उसके बाद तैयार होने वाली रिपोर्ट को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को पेश किया जाएगा और उसके बाद दावेदारों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News