अशोक गहलोत 20 सितंबर को उदयपुर प्रवास पर
सागवाड़ा श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल
उदयपुर 19 सितंबर 2025। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 20 सितंबर 2025 (शनिवार) को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया की अशोक गहलोत प्रातः 6:55 बजे जयपुर से वायुमार्ग द्वारा प्रस्थान कर 7:55 बजे उदयपुर डबॉक एयरपोर्ट पहुँचेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे कार द्वारा उदयपुर से सागवाड़ा के लिए रवाना होंगे जहां दोपहर 3:00 बजे वे दिनेश खोडनिया की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 4:00 बजे सागवाड़ा से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सांय 6:00 बजे उदयपुर पहुंचकर गहलोत का रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा।
साथ ही, पूर्व राज्य मंत्री संदीप चौधरी भी कार द्वारा सागवाड़ा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे तथा सांयकालीन समय उदयपुर लौटेंगे।