geetanjali-udaipurtimes

उपराष्ट्रपति पद के लिए पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी बने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार

एनडीए ने राधाकृष्णन को बनाया है उम्मीदवार, 9 सितंबर को होगा चुनाव

 | 

जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद आगामी 9 सितंबर को होने वाले नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रेड्डी के नाम की घोषणा की। खरगे ने कहा कि सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की बैठक में रेड्डी के नाम पर मुहर लगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है।

इंडिया गठबंधन की तरफ सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला तय हो गया है। ऐसे में अब 9 सितंबर को राधाकृष्णन बना सुदर्शन रेड्डी होगा। खास बात है कि इंडिया गठबंधन में सर्वसम्मति से नाम चुनने पर जोर दिया जा रहा था। वहीं, ममता बनर्जी की टीएमसी ने गैर राजनीतिक नाम चुनने की वकालत की थी। ऐसे में इंडिया ब्लॉक में एकता का संदेश देने के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के साथ मुकाबले में उतरने का फैसला लिया है।

बी. सुदर्शन रेड्डी1971 को में हैदराबाद में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में रजिस्टर्ड हुए थे। उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च हाई कोर्ट में रिट और सिविल मामलों में प्रैक्टिस की है। उन्होंने 1988-90 के दौरान सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील के रूप में काम किया। उन्होंने 1990 के दौरान 6 महीने की अवधि के लिए केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में भी काम किया।

उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय के लिए कानूनी सलाहकार और स्थायी वकील के रूप में काम किया। उन्हें 2 मई, 1995 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें 5 दिसंबर 2005 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal