Udaipur Times, Udaipur Politics: दक्षिणी राजस्थान विशेषकर वागड़ की राजनीति मे अपना वर्चस्व रखने वाली भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नगर निकाय चुनावों मे फीके प्रदर्शन के बाद पार्टी के पदाधिकारियों पर गाज गिरी है।
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलल रोत ने आदेश जारी करते हुए जहां बांसवाड़ा मे पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी तो डूँगरपुर के जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत को पदभार मे मुक्त कर दिया।
गांवों और आदिवासी इलाकों मे अपनी पकड़ रखने वाली पार्टी के लिए पंचायत चुनाव के ठीक पहले यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है । अब दोनों जिलों नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है ।
आपको बता दे की बांसवाड़ा के निकाय चुनाव मे पार्टी ने 20 उम्मीदवार उतारे थे । जिसमे से एक ने पहले ही पर्चा वापस ले लिया था। नेताओ और कार्यकर्ताओ के बीच आपसी खींचतान और मतभेद के चलते पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई थी।