भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उदयपुर में प्रदर्शन किया

अंबेडकर से जुड़े मामले को लेकर संसद भवन में हुई धक्का मुक्की का विरोध
 
 | 
BJYM

उदयपुर 20 दिसंबर 2024। अंबेडकर से जुड़े मामले को लेकर संसद भवन में हुई धक्का मुक्की के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उदयपुर में प्रदर्शन किया। दरअसल भाजपा के सांसद संसद में हुई धक्का मुक्की में घायल हो गए तेज़ उसके बाद राहुल गांधी पर मामला दर्ज कराया गया है। 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस को अंबेडकर विरोधी बताते हुए प्रदर्शन कर रही है, साथ ही संसद में हुई धक्का मुक्की का विरोध दर्ज कर रही है। 

इसी कड़ी में देहली गेट चौराहे पर भारतीय युवा मोर्चा के बैनर चले कार्यकर्ता जमा हुए और टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही कांग्रेस पर अंबेडकर विरोधी सोच होने का आरोप भी लगाया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जमकर कांग्रेस विरोधी नारे बाजी की।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News